Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्राम पंचायत हेतमसर, भारू व शेखसर में “सूखा दिवस” घोषित

झुंझुनूं, (3 जून 2025)। जिले में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के उप चुनाव मई-जून, 2025 के अन्तर्गत 8 जून को मतदान होगा। जिले में शान्तिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के तहत मतदान दिवस 08 जून को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व (अर्थात 6 जून को सायं 5 बजे से 8 जून को सांय 5 बजे तक) पंचायत समिति मण्डावा के समाविष्ट वार्ड संख्या 14 के ग्राम पंचायत हेतमसर, भारू व शेखसर की सीमा क्षेत्र में एवं उनसे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में “सूखा दिवस” (Dry Day) घोषित रहेगा।
जिला मजिस्ट्रेट रामावतार मीणा ने बताया कि सूखा दिवस अवधि के दौरान झुन्झुनू जिले की ग्राम पंचायते हेतमसर, भारू व शेखसर के पंचायत समिति सदस्य चुनाव क्षेत्र में किसी होटल, भोजनालय, पाठशाला, दुकान में अथवा किसी अन्य लोक या प्राईवेट स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त किण्वित (Fermented) या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ का न तो विक्रय किया जायेगा, न दिया जावेगा और ना वितरित किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.