Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सुभाष मेघवाल हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग

झुंझुनूं, (3 जून 2025)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं ने गांव बिरमी निवासी मृतक सुभाष मेघवाल को न्याय दिलाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टरेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने किया। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि दिनांक 16/05/2025 को बिरमी निवासी सुभाष मेघवाल की हत्या के मामले में थाना धनूरी में एफआईआर संख्या 60/2025 दर्ज है, लेकिन नामजद आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विकास आल्हा ने बताया कि 27/05/2025 को बहुजन समाज द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों पर किस अधिकारी के आदेश से लाठीचार्ज किया गया, इसका जवाब आज तक नहीं मिला। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आईं।

भीम आर्मी की मांगें:

– हत्या के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी

– लाठीचार्ज की न्यायिक जांच

– दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

– निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना

भीम आर्मी प्रदेश सचिव एवं आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल बताया कि हमारे मांगो पर उचित कदम नहीं उठाए तो जिले में आंदोलन करने कि बाध्य होगी।

प्रदर्शन में उप सरपंच राकेश कुमार पाथड़िया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश बड़ागांव, आसपा जिला उपाध्यक्ष सकील फौजी, पार्षद प्रतिनिधि संदीप पाटिल, महेंद्र सिंह चारावास, तहसील अध्यक्ष प्रो. चेतराम लिखवा, सूरजपाल पिलानी, रवि कुमार बौद्ध,योगेश टंडन, इंद्राज शोघन (नवलगढ़), पवन कुमार (गुढ़ा बावनी), शुभकरण बसवाला चिड़ावा, जयप्रकाश गर्वा,मुनींद्र गर्वा, दिनेश इस्लामपुर,नरेंद्र टंडन, राजेश गोठवाल , राजेश आलडिया,प्रभु दयाल बड़गांव, शीशराम सिलोलिया, भगतसिंह, राकेस कुमार, गुलशन कुमार, राहुल रामपुरा, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, सचिन, अनिल प्रमोद,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.