Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (1 जून 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में मधुमेह चिकित्सा शिविर स्वर्गीय संतोष पारीक की पुण्य स्मृति में उनके पति अशोक कुमार परीक जोधपुर निवासी एवं उनके सुपुत्रों तथा परिवार जनों के आर्थिक सौजन्य से रविवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया गया।
मधुमेह चिकित्सा शिविर में 54 रोगियों का पंजीयन, उनकी बीपी, शुगर ब्लड की निशुल्क जांच की गई एवं परामर्शदाता लायन डॉक्टर एनएस नरूका व लायन डॉक्टर अनिल अग्रवाल के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को एक माह की निशुल्क प्रदान की गई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, लायन विनीता शर्मा, लायन महिपाल सिंह, एमजेफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन डॉक्टर अनिल अग्रवाल, लायन डॉक्टर एन एस नरुका, लायन मुबारक अली पठान, लायन पीएल हलवाई सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की प्रेरक लायन शकुंतला पुरोहित व शिविर संयोजक लायन महिपाल सिंह थे।