Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व बालश्रम निषेध दिवस (12 जून) के अवसर पर 02 जून को इन्दिरा गांधी पंचायतीराज एंव ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित होगा संवाद मय प्रशिक्षण कार्यक्रम

जयपुर, (31 मई 2025)। अतिरिक्त मुख्य सचिव बाल अधिकारिता विभाग कुलदीप रांका ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एंव बाल अधिकारिता मंत्री दिया कुमारी तथा बाल अधिकारिता राज्यमंत्री डाॅ. मंजू बाघमार की गरिमामयी उपस्थिति में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विश्व बालश्रम निषेध दिवस ( 12 जून ) के उपलक्ष्य में सोमवार  (02 जून 2025) को सुबह 9.30 बजे से 4.00 बजे तक जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित इन्दिरा गांधी पंचायतीराज एंव ग्रामीण विकास संस्थान में “संवाद मय प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा।

उक्त संवाद मय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) 1986″ संशोधित नियम 2017 के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यवाही एंव जागरूकता के संबंध में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.