Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बीडीके अस्पताल में स्थापित होगी पीडब्ल्यूडी चौकी, 24घंटे प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, इंजीनियर रहेंगे तैनात

झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू,जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक में निर्णय

झुंझुनूं, (21 मई 2025)। प्रदेशभर के जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज की बिजली,भवन की व्यवस्थाओं को पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा दुरुस्त किया जाएगा। प्रतिदिन माॅनिटिरिंग की जाएगी। ताकि रोगीयों की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जा सके।

राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनू में बिजली, पानी, सीसीटीवी कैमरा, भवन की मरम्मत, टायलेट की मरम्मत, टूटे नल को ठीक करना आदि कार्य को पीडब्ल्यूडी के निरंतर माॅनिटिरिंग कर करवाया जाएगा।
इस हेतू अस्पताल भवन निर्माण की 2% राशि भवन के रख-रखाव में प्रतिवर्ष उपयोग में ली जाएगी। भवन मरम्मत और ईलेक्ट्रिल का कार्य का रख-रखाव की निरंतर पीएमओ, पीडब्ल्यूडी एवं लेखाधिकारी के मानिटर किया जाएगा।

अस्पताल में रिसाव मुक्त प्लम्बिंग,जलरोधी छतें, सुरक्षित ईलेक्ट्रिकल सिस्टम, टूटी टाईल्स, दरवाजे, खिड़कियों की मरम्मत व्यापक रख-रखाव एवं, एसी मरम्मत, डीजल जनरेटर, लिफ्ट, फायर अलार्म, आदि उपकरणों की वार्षिक रख-रखाव के लिए अनुबंध पीडब्ल्यूडी के द्वारा किए जाएंगे।
झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू ने बताया कि इससे अस्पताल में रोगीयों की सुरक्षा एवं भवनों के रख-रखाव की प्रक्रिया आसान होगी।

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि बीडीके अस्पताल हेतु राज्य सरकार द्वारा एसओपी जारी की गई है। जिसके बीडीके अस्पताल में पीडब्ल्यूडी चौकी हेतु स्थान चिन्हित किया जा चूका है। चिन्हित पीडब्ल्यूडी चौकी पर प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर 24*7 निरंतर उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल में ही रोगी की शिकायतें हेल्पलाइन, वेबसाइट अथवा मोबाइल एप के जरिए दर्ज हो सकेगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारीयों के द्वारा शिकायतों का परिक्षण किया जाएगा। तथा वार्षिक रख-रखाव हेतु निर्धारित ठेकेदार के द्वारा अविलंब निवारण किया जाएगा।

पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि अस्पताल की आपातकालीन ईकाई, आईसीयू, वार्ड, एमसीएच विंग आदि के रख-रखाव एवं देखरेख के कार्यो को गति मिलेगी। आमतौर पर अस्पताल में भवन के रख-रखाव एवं मरम्मत हेतु अस्पताल को अनेकों बार एक्सपर्ट राय, तकमीना आदि हेतु विभिन्न अंतर-विभागों से सम्पर्क किया जाता है। इससे प्रक्रिया जटिल एवं लंबी हो जाती थी।क्रियान्वयन में समय भी ज़्यादा लगता था। परंतु अब अस्पताल में ही पीडब्ल्यूडी, बिजली के एक्सपर्ट मौजूद रहकर अपने निर्देशन में कार्य करवाएंगे तो अस्पताल द्वारा रोगीयों की सेवाओं की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी ‌।

बैठक में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, प्रधानाचार्य डॉ राकेश साबू, टीओ सतीश पीडब्ल्यूडी ऐईन पूजा, अर्पिता, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ प्रियंका, डॉ विजय झाझडिया, राजेन्द्र गहन, दलीप पूनिया, अशरफ, नावेद समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें ‌।

Leave A Reply

Your email address will not be published.