Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (09 मई 2025)। श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिले के समस्त कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
जिला कलक्टर ने समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि इन आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। यदि किसी संस्था प्रधान द्वारा इन आदेशों की अवहेलना की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की समस्त परीक्षाएं 9 मई से आगामी आदेशों तक स्थगित की गई हैं।