Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वन मंत्री ने सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शिरकत कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया

जयपुर, (20 अप्रैल 2025)। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को चाणक्य परिवार, अलवर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को प्रतीक चिन्ह वितरित कर सम्मानित किया एवं रक्तदान करने करने वाले रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया।

शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति की जान बचाता है। वर्तमान समय में हमारे युवा रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़—चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, यह अच्छी परम्परा को दर्शाता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए चाणक्य परिवार को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाती है। शिक्षित समाज विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने में सार्थक सिद्ध होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राजस्थान चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने दोनों बजटों में शिक्षा पर विशेष फोकस कर शिक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करने करने काम किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा अलवर जिले में बड़ी संख्या में ई-लाइब्रेरी संचालित करने का काम किया जा रहा है।

इसके बाद वन मंत्री शर्मा ने ग्राम नंगला चारण में ब्राह्मण समाज चौरासी पचमेला समिति की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शर्मा ने वैशाली नगर, अलवर में डॉ. राकेश चौधरी द्वारा शुरू किए गए निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भी भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.