Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के पूनियों की प्याऊ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध – संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर, (2 अप्रैल 2025)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को प्राथमिक जोधपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्र पूनियों की प्याऊ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जनरल ओपीडी, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग कक्ष, लेबोरेटरी कक्ष, लेबर वार्ड,टीकाकरण कक्ष,पंजीकरण रजिस्टर एवं दवाओं के स्टॉक का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

3500 करोड़ रुपये के ‘मा कोष’ का होगा गठन—

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आमजन की निःशुल्क जाँच एवं दवा के लिए 3500 करोड़ रुपये के ‘मा कोष’ का गठन किया जाएगा।

केरू में बनेगा ट्रॉमा सेंटर—

पटेल ने कहा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक सौगातें मिली हैं जिसमें केरू में ट्रॉमा सेंटर क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

सभी कार्मिकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश—
संसदीय कार्य मंत्री ने अभियान चलाकर अस्पताल परिसर एवं सभी वार्ड्स में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएं।

आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश—

पटेल ने रजिस्ट्रेशन काउंटर,आवश्यक सामग्री एवं शुद्ध पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो,चिकित्सक इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अस्पताल के वार्डों के अवलोकन के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क दवा, नि:शुल्क जांच सहित अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.