Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुन्झुनूं (01 अप्रेल 2025)। जिले के राज्य कार्मिक जो 01 अप्रेल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके बीमा क्लेम के भुगतान के लिए जिला कलक्टर रामवतार मीणा ने एसआईपीएफ पोर्टल के माध्यम से क्लिक करके पैमेन्ट इनिशियेट कर मंगलवार को कोष कार्यालय भिजवा दिये हैं। राज्य बीमा एवं प्रावद्यायी निधि विभाग झुन्झुनूं के संयुक्त निदेशक ने बताया कि झुन्झुनूं जिले के 580 राज्य कार्मिकों की बीमा पॉलिसी दिनांक 01.04.2025 को परिपक्व हो गयी थी जिनका कुल भुगतान 59 करोड़ 75 लाख तरेसठ हजार 3 सौ 82 रूपये पैमेन्ट इनिशियेट कर मंगलवार को कोष कार्यालय भिजवा दिया गया है। इस अवसर पर सुपरवाईजर रामनिवास पूनिया व ऋतु, सहायक प्रोग्रामर ऋषि कान्त, सूचना सहायक अभिलाषा, वरिष्ठ सहायक नीना, राकेश कुमार सैनी, दीपचन्द सैनी एवं कनिष्ठ सहायक जुनेद खान सहित स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।