Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

धूमधाम से निकली गणगौर की शाही सवारी

झुंझुनूं (31 मार्च 2025)। श्री गोपाल गौशाला के तत्वाधान में सोमवार की सायं गणगौर की सवारी धूमधाम से निकाली गई। गणगौर की सवारी सांयकाल 4 बजे श्री गोपाल गौशाला से प्रारम्भ होकर झुंझुनूं एकेडमी, लावरेश्वर एंव श्याम मन्दिर, चुणा का चौक, राणी सती रोड होते हुए अपरान्ह 5.30 बजे छावनी बाजार पहुंची जहां बतौर अतिथि उपस्थित डीआईजी एवं शरद चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी परमेश्वर हलवाई, भामाशाह विश्वनाथ टीबडा, किशोरी लाल टीबडा, कैलाश चंद्र सिंघानिया सहित अन्य मंचस्थ अतिथिगण द्वारा अनिल शुक्ला के आचार्यत्व में वैद मंत्रो के साथ गणगौर माता की पूजा अर्चना सम्पन्न की गई और सेंकडो महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा अर्चना कर अमर सुहाग की कामना की।

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत श्री गोपाल गौशाला की ओर से पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा दुपट्टा ओढाकर माल्यार्पण के साथ गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया।

जानकारी देते हुए श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं सचिव ने नेमी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक नारायण प्रसाद जालान के संयोजन में इस अवसर पर दिल्ली की टीन्नी रेखा एंड पार्टी द्वारा सजीव झांकिया एंव नृत्य नाटिका का मंचन मार्ग में जगह-जगह किया गया। कार्यक्रम में उंट, घोडा़े का लवाजमा गाजे बाजे के साथ था जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गये। छावनी बाजार में ठण्डे पेय की व्यवस्था श्री गल्ला व्यापार संघ द्वारा गई थी। जोशिया का गट्टा पर हर वर्ष की तरह मेला लगा जंहा स्थानिय महिलाओं एंव बच्चो ने खरिददारी की। इस आयोजन में शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, सचिव नेम्मी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, श्री गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद टीबड़ा, सचिव विपिन राणासरिया, कैलाशचन्द सिंघानिया, महेश बसावतिया, चंद्र प्रकाश धूपिया, मनोहर लाल अग्रवाल, पंकज बिरमीवाला, डॉ. डी. एन. तुलस्यान, संयोजक नारायण प्रसाद जालान, मातादीन टीबड़ा, विजय कुमार तुलस्यान, शशिकांत मंहमियाया सहित अन्य गणमान्यजन एंव बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। छावनी बाजार से बैंड बाजे के साथ गणगोर की सवारी के साथ पुलिस प्रशासन के हरिसिंह धायल, शहर कोतवाल हरजिंदर सिंह के सानिध्य में कोतवाली तथा ट्रैफिक के जाब्ते में पुलिस की माकूल व्यवस्था के साथ छावनी बाजार से सांयकाल गणगौर की सवारी जोशियों का गट्टा, गुदडी बाजार एंव कपडा बाजार होते हुए शंकरदास जी महाराज के आश्रम-समस तालाब जाकर विर्सजन की पूजा अर्चना की गयी।

गणगौर यात्रा का चुना चौक विकास समिति एवं ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत –
शिवचरण पुरोहित, कालूराम तुलस्यान, डा.डीएन तुलस्यान, शुभकरण चोपदार, महेश बसवातिया, गोपी पुरोहित, एडवोकेट सुशील जोशी, अमृत जोशी, शरद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विजय सैनी, मधु तुलस्यान, रमाकांत पुरोहित, पूरनसिंह सैनी, चन्द्र प्रकाश धूपिया, विनोद पुरोहित, रामेश्वर गोस्वामी सहित अन्य जन उपस्थित थे गणगौर यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया।किया।

विदित है कि होली के दूसरे दिन से सोलह दिनों तक लड़कियाँ नियमपूर्वक प्रतिदिन इसर-गणगौर को पूजती हैं। जिस लडक़ी की शादी हो जाती है वो शादी के प्रथम वर्ष अपने पीहर जाकर गणगौर की पूजा करती है। इसी कारण इसे सुहाग पर्व भी कहा जाता है। गणगौर की विदाई का बाद त्यौहार काफी समय तक नहीं आते इसलिए कहा गया है-तीज त्यौहारा बावड़ी ले डूबी गणगौर अर्थात् जो त्यौहार तीज (श्रावणमास) से प्रारम्भ होते हैं उन्हें गणगौर ले जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.