Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चित्तौड़गढ़ (26 मार्च 2025)। चित्तौड़गढ़ के आकोला थाने के ASI बाबूलाल मीणा (50) को 15 हजार रुपए लेते हुए उदयपुर ACB ने गिरफ्तार किया है। घूसखोर ASI ने पहले 50 हजार रुपयों की मांग की थी। कार्रवाई से पहले 20 हजार रुपए और कार्रवाई की बाद 30 हजार रुपयों की मांग की थी। आरोपी ASI ने सत्यापन के समय 2 हजार रुपए लिए थे। दोस्त की पत्नी के साथ डेढ़ साल तक लिव-इन में रहे परिवादी (29) से आरोपी ASI को रिश्वत लेते रंगेहाथों ट्रैप किया गया। परिवादी ने अपनी महिला मित्र के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया था। जिसमे बताया था कि उसकी महिला मित्र (26) 7 महीने के बच्चे को छोड़कर पीड़ित के मां के गहने और 2 लाख कैश लेकर चली गई।
महिला ने पहले दर्ज करवाया था रेप का मामला उदयपुर ACB के एडिशनल SP अनंत कुमार ने बताया कि 24 मार्च को परिवादी आया और आकोला थाने के ASI बाबूलाल मीणा के खिलाफ परिवाद पेश किया। जिसमें पीड़ित ने बताया कि वो पहले अपने भाई के साथ मुंबई में काम करता था। वहां से अपने घर आकर उसने खेती का काम शुरू किया था। एक दोस्त की कोर्ट मैरिज में गया था।
चित्तौड़गढ़ के आकोला थाने के ASI बाबूलाल मीणा को 15 हजार रुपए लेते हुए उदयपुर ACB ने गिरफ्तार किया है।
दोस्त की पत्नी से बने प्रेम संबंध उसी दौरान उसकी मुलाकात गोटीलाल गाडरी (30) से हुई। उससे दोस्ती के बाद उसके घर गया। तब गोटीलाल की पत्नी से इसका संपर्क हुआ और कुछ दिनों में यह संपर्क प्रेम संबंध में बदल गया। इसके बाद गोटीलाल की पत्नी लगातार शादी का दबाव बनाने लग गई। पीड़ित के मना करने पर उसने वल्लभनगर थाने में रेप का मामला दर्ज करवा दिया।
डेढ़ साल दोनों साथ में रहे गोटीलाल दुबई में काम करता है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पीड़ित में आरोपी महिला को अपने साथ रखने की सहमति दे दी।