Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर (05 मार्च 2025)। तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन एसआरकेपीएस व जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में एक निजी होटल (होटल आँगन) में किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य तम्बाकू नियन्त्रण प्रकोष्ठ के एडिशनल राज्य कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने कहा कि तंबाकू उपचार व परामर्श सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने ने कहा कि आम आदमी तंबाकू सेवन से मुक्ति चाहता है तो वह जिला अस्पताल में संचालित तंबाकू मुक्ति केंद्र पर आकर परामर्श ले सकता है, तंबाकू मुक्ति केंद्र पर अधिक से अधिक लोगों की पहुंच बनाने के लिए ग्राम स्तर पर आशा , एएनम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उन्हें परामर्श दिया जाए कि तंबाकू छोड़ने की उचित सलाह कहां मिल सकती है।

राजस्थान कैन्सर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि तंबाकू मुक्ति केंद्र के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार की गाइड बुक के अनुसार दिए गये नियमो की पालना की जावे। उन्होंने तम्बाकू उपभोगी को दिए जाने वाले परामर्श पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वाइटल स्ट्रेटेजिज के डॉ उपेन्द्र भदौरिया ने तम्बाकू मुक्ति हेतु परामर्श व आवश्यक आंकड़ों का संग्रहण करने पर बल दिया।
एस आर के पी एस के प्रतिनिधि राजन चौधरी ने सभी संभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। जयपुरिया अस्पताल टीसीसी प्रभारी संगीता जोधा , एस आर के पी एस के डॉ अरिंदम व डॉ दामिनी सिंह ने प्रस्तुति करण कर तम्बाकू मुक्ति केन्द्रो के प्रभावी संचालन पर प्रकाश डाला। जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के डॉ योगेश पूनिया ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यशाला में ब्लॉक स्तरीय 50 स्वास्थ्य अधिकारियो ने भाग लिया ।