Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीडीपीओ कार्यालय खोलने का निर्णय क्षेत्र की आवश्यकता एवं संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर – महिला एवं बाल विकास मंत्री

जयपुर, (4 मार्च 2025)। महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय खोले जाने के संबंध में क्षेत्र की आवश्यकता एवं संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया जाता है। उन्होंने सदन को आश्वस्त कि बालोतरा जिले कि समदडी पंचायत समिति मुख्यालय पर बाल विकास परियोजना कार्यालय खोले जाने के प्रस्ताव का परीक्षण करवाकर उचित निर्णय लिया जायेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थी।

इससे पहले विधायक हमीर सिंह भायल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 11 पंचायत समिति मुख्यालयों पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय खोला जाना शेष है। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.