Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पदमश्री सम्मानित भारत भूषण होंगे जिला स्तरीय कृषि मेले के मुख्य वक्ता

चिड़ावा,(27 फरवरी 2025)। रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा चिड़ावा पंचायत समिति के गांवों में विगत 20 वर्षों से चिडावा में घटते भू-जल स्तर एंव कृषि में पानी के बढते हुए दोहन को कम करने एंव समाज में जल एंव पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने के लिए कार्य किये जा रहे है।
वर्षा जल संरक्षण एंव भूजल का समुचित प्रंबधन खेती में करने, तकनीकी प्रचार एंव किसानों को कृषि संबधी नवीनतम तकनिकियों से अवगत कराने के उदेश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ‘एक दिवसीय “कृषि मेले” का आयोजन सोमवार, 03 मार्च, 2025’ को श्री रामकृष्ण डालमिया खेल-कूल परिसर में किया जाएगा।
संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने बताया कि मेले के मुख्य वक्ता उतरप्रदेश के बुलन्दशहर से पदमश्री सम्मानित और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रगतिशील किसान पुरस्कार प्राप्त भारत भूषण त्यागी रहेगें। पालीवाल ने बताया कि मेले का उदेश्य कृषि एंव कृषि से संबधित क्षेत्रों में आधुनिक जानकारियों से अवगत कराना और किसानों को मिट्टी , जल संरक्षण के तरीके, उन्नत किस्म के बीज, जैविक खेती, कटाई उपरान्त रख-रखाव आदि के बारे में नवीनतम जानकारिया उपलब्ध कराना है।
संस्थान के कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटटृ ने बताया कि इस मेले में कृषि संबधी समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा मौके पर समाधान, पशुओं के संबधित बीमारियों की जानकारी एंव उपचार की जानकारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त कृषि यंत्रों की स्टाॅल, बीज कम्पनियों की स्टाॅल, ड्रीप-सिंचाई, सौर ऊर्जा संयत्र, बीमा कम्पनियों एंव बैंक की स्टाॅल, वर्षाजल संरक्षण सबंधी माॅडल, ग्रामीण प्रतियोगितायें आदि भी मेले के मुख्य आकर्षण रहेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.