Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (30 जनवरी 2025)। जिले के मंडावा ब्लॉक मे जनवरी माह में कुल 23 ई-मित्र केन्द्रों की त्रेमासिक जाँच/अधिक वसूली की जाँच की गई। ब्लॉक प्रोग्रामर सुभाष चन्द्र कल्याण ने बताया की निरीक्षण में 6 कियोस्कों पर अनियमितता पाई गई, इनमें से एक कियोस्क अधिक वसूली करने पर, एक कियोस्क पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं किए जाने के लिए और चार कियोस्कों पर ई-मित्र की सेवा देते समय आई.डी. कार्ड नहीं पहनने की अनियमितता मिलने पर ऑनलाइन शास्ति लगाई गई। निरीक्षण टीम मे सहायक प्रोग्रामर अभिमन्यु रूँथला, राकेश कुमार, आनंद कुमार एवं सूचना सहायक महिपाल मीणा शामिल थे।