Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति पर्व पर निबंध प्रतियोगिता एवं मैजिक शो का होगा आयोजन

झुंझुनूं (11 जनवरी 2025)। श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मंगलवार को गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ दिवस संयोजक अशोक केडिया के संयोजक्तत्व में मनाया जायेगा जिसमें गो भक्तों के लिए गौ सेवार्थ गौ दान, गायों के लिए ब्रह्मपुरी (गाय रसोई), तुला दान, मीठा दलिया सवामन भोग, हरि चरी, हरी सब्जी, गुड एवं गाय गोद की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रात: 5 बजे से सांय 6 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन सभी को भक्तों के लिए किया जाएगा। गौ माता की पूजा के लिए सप्त धेनु गौ परिक्रमा व नन्दी परिक्रमा की व्यवस्था का भी गौ भक्त धार्मिक लाभ उठा सकेंगे।
जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नमी अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर गौशाला को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। गौशाला में अपराह्न साढे पांच बजे से जादूगर जेपी गर्ग द्वारा जादुई करतब दिखाकर गो भक्तों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अशोक केडिया एवं पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि इसी दिवस पर श्री चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से कार्यक्रम संयोजक आशीष तुलस्यान के संयोजन में विषय: गाय के गोबर की उपयोगिता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी 2025 मकर संक्रांति पर्व पर किया जाएगा।

सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में प्रातः 11:00 बजे उपस्थित हो सकेंगे जिन्हें 11:30 बजे से 12:30 बजे तक 1 घंटे का समय निबंध लिखने के लिए दिया जाएगा।
निबंध प्रतियोगिता में निबंध लिखने की अधिकतम शब्द सीमा 100 शब्द, ⁠हिंदी भाषा में निबंध लिखना है।
प्रतिभागी को निबंध लिखने के लिए चार्ट शीट एवं पेंसिल गौशाला में उपलब्ध करवाई जाएगी।
निर्णायको का निर्णय अंतिम एवम सर्वमान्य होगा जिनके निर्णय के अनुसार प्रथम विजेता को रु. सात हजार एक सौ, द्वितीय विजेता को रु. पांच हजार एक सौ रुपए एवं तृतीय विजेता को रु. तीन हजार एक सौ रुपए नगद इनाम एवं गौ माता का प्रतीक चिह्न (फोटो) दी जाएगी इसी के साथ 51 सांत्वना पुरस्कार में गौ माता का प्रतीक चिह्न (फोटो) दी जाएगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को 10 जनवरी 2025 तक गौशाला में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.