Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जयपुर के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए 14 जनवरी तक अवकाश

जयपुर, 06 जनवरी। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक 14 जनवरी, 2023 तक अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है, जिसके चलते जयपुर जिला कलक्टर ने अवकाश के यह आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान शिक्षकों एवं निर्धारित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। इस दौरान सवाई मान सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी पूर्वाभ्यास के लिए उपस्थित रहेंगे।
आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों की शिकायत करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0141-2704293 रहेगा। कंट्रोल रूम पर सुबह 8ः30 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत की जा सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.