Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की शुरुआत

जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र एवं एडीएम अजय कुमार आर्य ने दिखाई हरी झंडी

झुंझुनू, (12 दिसंबर 2024)।‌ वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन झुंझुनूं के तत्वावधान में रन फॉर विकसित राजस्थान (रविराज) का आयोजन “हर घर खुशहाली” के तहत किया गया।
रन फॉर विकसित राजस्थान को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दिनेश चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सर्किट हाउस से रवाना किया,जो सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट चौराहा, नगर परिषद ,बस स्टैंड, बीडीके अस्पताल से होती हुई जे.पी. जानू स्कूल खेल मैदान में पहुंची।
रन फॉर विकसित राजस्थान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं स्काउट गाइड्स मां भारती के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेते हुए जोश ख़रोश के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम का जय घोष करते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव, सी. ओ. स्काउट महेश कालावत,नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, सहायक निदेशक शिक्षा अशोक जांगिड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रविंद्र कृष्णिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रमोद आबूसरिया, सी. ओ. का गाइड सुभिता महला, सेवानिवृत्त सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, रामदेव सिंह, विक्की, सुनिल कुमार सहित अनेक संस्थाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे । रन में रविंद्र पब्लिक स्कूल, रवि इंडियन स्कूल, स्पोर्ट्स क्लब, जेपी जानू स्कूल ,न्यू राजस्थान स्कूल, प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल, स्काउट्स गाइड्स, डाइट के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.