Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीनियर वर्ग एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विभिन्न खेलों का रहा रोमांच

सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी भेंट कर किया सम्मानित

झुंझुनूं, (11 दिसंबर 2024)। झुंझुनूं एकेडमी सी.बी.एस.ई. स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी तथा स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कर स्पोर्ट्स मीट की शपथ दिलाइ। दिनभर चले खेलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए स्कूल स्पोर्ट्स कोच अमित कुमार ने बताया कि आज कक्षा 6 से 12 वीं तक के लगभग 2000 विद्यार्थियों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर स्पोर्ट्स कैप्टन उज्जवल सैनी ने मशाल को नेशनल तथा राज्य स्तर के खिलाड़ियों कि टीम के साथ घुमाकर खिलाड़ियों में जोश भरा तो वहीं हाऊस वाईस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों और पधारे हुए अतिथियों को मत्रंमुग्ध कर दिया। मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी ने जैसे ही स्पोर्ट्स इवेंट के शुभारंभ की घोषणा की तो सभी खिलाड़ी और विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। गर्ल्स टीम के द्वारा खेले गए हैंड बॉल के ओपनिंग मैच में दर्शकों की भीड़ ने हूटिंग द्वारा रोमांच भर दिया साथ ही शूरवीर डिफेंस एकेडमी और सीबीएसई छात्रों के बीच हुये रोमांचक वॉलीबाल मैच इस स्पोर्ट्स मीट का मुख्य आकर्षण रहा।
दिनभर चली खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर बालिका रेस में कक्षा 9वीं की चेतना प्रथम, सान्वी द्वितीय, कक्षा 10वीं की अशुं प्रथम, सुहानी द्वितीय, कक्षा 11वीं की सुहानी प्रथम, खुशी द्वितीय तथा कक्षा 12वीं की आंचल प्रथम, विधी द्वितीय स्थान पर रही। लान्ग जंप में कक्षा11वीं की हिमानी प्रथम, तंजिल द्वितीय स्थान पर रही। जेवलिन थ्रो में कक्षा 9वीं की मिताली प्रथम और ईशिका द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 11वीं की लावण्या प्रथम, खुशबू द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 12वीं की माही प्रथम एवं अंकिता द्वितीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं के अरिन प्रथम, मोहित द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं के अरनव प्रथम, अवशु द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं के कार्तिक प्रथम एवं तन्मय द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं छात्रा वर्ग में काजोल प्रथम तथा जयश्री द्वितीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग 400 मी. रिले रेस में कक्षा 9वीं के हेमन्त की टीम प्रथम तथा लक्की की टीम द्वितीय स्थान रही। कक्षा 10वीं के पार्थ की टीम प्रथम तथा यश गुप्ता की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 11वीं के कैप्टन देव की टीम विजेता रही। द्वितीय स्थान पर 11वीं के उज्जवल की टीम रही। कक्षा 12वीं में अक्षय की टीम प्रथम व विशाल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 100 मी. बालक वर्ग रेस में अक्षय, केमरिन, आयुष, लवीस प्रथम तथा लक्ष्य दूबे, जतिन व यश सहल द्वितीय स्थान पर रहे।
झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का विकास होना भी अत्यंत आवश्यक है। इसमें विद्यार्थी अपना करियर बनाकर लक्ष्य अर्जित कर सकता है। झुंझुनूं एकेडमी स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उनको हर प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। अतः समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाना विद्यार्थियों के लिए हितकारी साबित होगा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में झुंझुनूं एकेडमी मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी, गरिमा मोदी, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर आशुतोष मोदी, जॉली एन्जल्स डायरेक्टर रानू मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर श्याम सुन्दर शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा मेडल, ट्रॉफी एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में सभी अध्यापक -अध्यापिकाएं भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.