Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

‘‘नवाचार से भूजल प्रबंधन‘‘ विषय पर गुरूवार को आयोजित होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

जयपुर, (13 नवम्बर 2024)। राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, अटल भूजल योजना जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला ‘‘नवाचार से भूजल प्रबंधन‘‘ विषय पर गुरूवार, 14 नवम्बर को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित होगी। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी होंगे, जबकि प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग भास्कर आत्माराम सावंत अध्यक्षता करेंगे।
इस कार्यशाला की शुरूआत प्रातः 9ः30 बजे दीप प्रज्जवलन के साथ होगी। पूरे दिन चलने वाली इस कार्यशाला में जल बचत की विभिन्न पद्धतियों को उपयोग में लेकर व ‘नवाचार से भूजल प्रबंधन‘ द्वारा जल बचत को बढ़ाने के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही जन सहभागिता से जल बचत के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक जन समुदाय में जागरूकता लाने के बारे में चर्चा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.