Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (6 नवम्बर 2024)। आगामी विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत बुधवार को पीरू सिंह सर्किल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान सामाजिक एवं न्याय विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह , ब्लॉक एसएसओ डॉ निखिल कुमार भी उपस्थित रहे।
शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रैली सूचना केंद्र परिसर पहुंची, जहां पर महिला एव बाल विकास विभाग के उपनिदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़ ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।