Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गाँधी दर्शन वर्तमान युग मे भी उतना ही प्रासंगिक हैं – सीबीईओ

लक्ष्मणगढ़ (2 अक्टूबर 2024)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्काउट भवन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किरण सैनी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित के साथ महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष सम्मानित मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया । सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गाँधीजी द्वारा रचित प्रार्थनाओ के साथ रामधुन का भी गायन स्काउट सचिव प्यरेलाल टीम द्वाराकिया गया। सीबीईओ किरण सैनी ने गाँधीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाँधी दर्शन की प्रासंगिकता उस ज़माने में ही नही, आज के वर्तमान युग मे भी गाँधी दर्शन की प्रांसगिकता और अधिक बढ़ जाती हैंं, यदि गाँधी जी के सत्य,अहिंसा व न्याय सिद्धांत पर चले तो राम राज्य की कल्पना साकार हो सकती हैं।
संदर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने अपने सम्बोधन में कहा कि गाँधीजी हमेशा ही अधिकारों की अपेक्षा कर्तव्यों को अधिक प्राथमिकता देते थे । हमे भी अपने कर्तव्यों व दायित्वों का भली भांति निर्वहन करते हुए गाँधी जी बुनियादी शिक्षा के सिद्धांत को अमली जामा पहनाने का आव्हान किया। दक्ष प्रशिक्षक कैलाशचंद्रशर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए गाँधीजी एवं शास्त्री जी का जीवन परिचय दिया।शिक्षक ओमप्रकाश पुनियाँ ने गांधीजी व शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन मे उतारने की अपील की।मास्टर ट्रेनर हरिकृष्ण ताखर ने गाँधी जी के स्वछता व श्रमदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे दैनिक जीवन मे परिश्रम व साफ़ सफाई का महत्व है उसी प्रकार सार्वजनिक जीवन मे भी अहम भूमिका है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्रीपाल ने अपने उध्बोधन में कहा कि गाँधी जी ने आजादी की लड़ाई को एक जन आंदोलन का रुप देकर अंग्रजों की दासता से हमें मुक्ति दिलाई।हमे आज भी उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर व्यख्याता महेश कुमार राउमावि बलारां, सन्दर्भ व्यक्ति रणधीर ताखर, शिक्षक रणवीर सिंह गढ़वाल ने भी अपने विचार प्रकट किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.