Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर की 50 संस्थायें हर घर तिरंगा अभियान में जुटी
हर घर तिरंगा फहराने के लिये घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
जयपुर (10 अगस्त 2024)। हर घर तिरंगा अभियान में जयपुर के हर घर में सम्पर्क किया जायेगा। ये निर्णय आज संस्कृति युवा संस्था की और से आयोजित तिरंगा गोष्ठी में हुआ।
इस अवसर पर 50 से अधिक सामाजिक, नागरिक संस्थाओं ने निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के देशभर में चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में घर घर जाकर आमजन को इस अभियान की जानकारी दी जायेगी तथा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घरों पर दफ्तरों पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में अपनी फोटो के साथ तिरंगे की फोटो लगाने की अपील की जायेगी।
इस अवसर पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा नेता एवं संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर हम सबको हर घर तिरंगा पहुंचाना है और आमजन से अपील करनी है कि घर-घर तिरंगा लगाया जाये। साथ ही सभी गैर सरकारी कार्यालयों में भी तिरंगा झंडा लगाकर देश के प्रति अपनी भावना प्रदर्शित करने का दिन है। मिश्रा ने इस अवसर पर कहा है कि देश की आजादी के लिये लाखो लोगो ने अपनी कुर्बानी दी, उनको नमन कर हम सबका दायित्व बनता है कि तिरंगे के स्वाभिमान को बढ़ाया जाये।
इस अवसर पर संस्कृति युवा संस्था से दिनेश शर्मा, गौरव धामाणी, अक्षय पात्र फाउण्डेशन से राजेश कौशिक, रामगंज व्यापार मण्डल से अध्यक्ष हुकुम चन्द अग्रवाल, राजस्थान चैम्बर ऑफ काॅमर्स से एडवोकेट बी.बी.शर्मा, पशुपति नाथ महादेव मंदिर समिति से अध्यक्ष शरण बिहारी शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा से जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, मनोज मिश्र, सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष पूजा शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ से प्रदेशाध्यक्ष गब्बर कटारा, दिनेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा विधि प्रकोष्ठ से एडवोकेट कमलेश शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक संघ से डॉ. रूपराज भारद्वाज, राजस्थान जन विकास परिषद से अध्यक्ष हरेन्द्र पाल सिंह जादौन, संयुक्त भारतीय धर्म संसद से आचार्य राजेश्वर, संस्कृति युवा संस्था युवा प्रकोष्ठ से वरुण शर्मा, आदित्य शर्मा, स्टील टेªड वेलफेयर एसोसिएशन से सुनील कुमार जैन राजस्थान योग प्रतिष्ठान से अविकुल शर्मा, घोड़ा निकास रोड व्यापार मंडल से पप्पू श्रीमाल, राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ से जितेश कुमार, मेहता गु्रप ऑफ स्कूल एण्ड कालेज से राधेश्याम मेहता, आकाशदीप ग्रुप ऑफ कॉलेज से डाॅ. एल.सी. भारतीय, संस्कार संस्थान से लोकेश शर्मा, राजू शर्मा, मार्क एक्सप्रेस प्रा.लि. से डायरेक्टर प्रताप सिंह राजपुरोहित, नामदेव समाज से जितेन्द्र टांक, राजस्थान टेंट डीलर्स एसोसिएशन से रासबिहारी मिश्रा, सूनागरिक समिति से प्रमोद शर्मा, जीवन ज्योति संस्थान से चेयरमैन पवन ऐंचारा, दादू मंदिर ट्रस्ट जयपुर से पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, विक्रम स्वामी, मा. कामाक्षा ज्योतिष शोध संस्थान सवाई माधोपुर से आचार्य पं. ताराचंद शास्त्री, तारा आर्ट पैलेस से ज्योति प्रकाश गौतम, शर्मा डायमंड एंड ज्वैलर्स से डायरेक्टर पं. ष्याम षास्त्री, झखोरेष्वर मार्ग विकास समिति से वीरेन्द्र चौधरी, जयपुर नागरिक विचार मंच से आशीष पाराशर सहित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
अभियान के तहत आज शाम से ही संस्थाओं के पदाधिकारी घर-घर जायेगें। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जायेगा।