Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़, (04 अगस्त 2024)। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से रविवार को शाम कस्बे के आसपास बसी कच्ची बस्तियों में एक समय के भोजन का वितरण कर मित्रता का संदेश दिया।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सर्वभूतहिते रता: ( भीतर से सबका हित चाहने वाला ) की भावना के साथ कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद लोगों के पास एक मित्र की भांति एक समय का भोजन लेकर पहुंचे । बस्ती के वाशिंदों को अहसास कराया कि ट्रस्ट के लोग आपके साथ हमेशा एक मित्र तरह खड़े हैं और जब भी आपको जरूरत महसूस होगी तब आपके साथ देने के लिए तैयार रहेंगे । इस अवसर पर संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, ई-मित्र प्रभारी नासिर तगाला, महेंद्र घासोलिया, अमित सोनी, रामपाल कुमावत, रमेश छिंछासवाला, महेश कुमावत, सुनील गवारिया आदि उपस्थित रहे ।