Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्री बाबा गंगाराम जयंती मेला 15 अगस्त को श्री पंचदेव मंदिर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा
झुंझुनू,(29 जुलाई 2024)। श्री पंचदेव मंदिर, बाबा गंगाराम के पावन धाम में आगामी 15 अगस्त, वृहस्पतिवार को श्री बाबा गंगाराम जयंती मेला एवं झूलनोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।
मेले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की जाएगी एवं विशाल भजन-संध्या, झूलन-उत्सव, आकर्षक विद्युत् सज्जा, जन्मोत्सव, दर्शन-पूजन, छप्पन-भोग एवं बधाई उत्सव के कार्यक्रम होंगे। मेले में मथुरा की प्रसिद्ध स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी. महोत्सव में बड़ी संख्या में राज्य एवं बाहर से श्रद्धालुगण एवं ख्यातिप्राप्त कलाकार यहाँ पधारेंगे।
महोत्सव में दोपहर 4 बजे से विशाल भजन अमृत-वर्षा होगी। भजन संध्या में कोलकाता के विख्यात गायक सौरभ मधुकर, नवीन जोशी एवं करिश्मा चावला संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
जयंती महोत्सव का प्रारंभ प्रातः 4 बजे महामंगला आरती से होगा। तत्पश्चात प्रातः 8 बजे से श्रद्धेय अनिल कुमार मोदी की अध्यक्षता में सामूहिक संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का पाठ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भाग लेंगे। पाठ वाचन सौरभ मधुकर द्वारा किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल दशमी को बाबा गंगाराम जन्मोत्सव पर्व में भाग लेने के लिए बाबा के भक्तगण देश के विभिन्न भागों से यहाँ पधारतें हैं और बाबा के दरबार में मनौतियाँ करते हुए अपनी श्रद्धा सुमन प्रकट करतें हैं।
ज्ञात हो कि आगामी वर्ष श्री पंचदेव मंदिर-बाबा गंगाराम धाम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जायेगा. इसी श्रृंखला में इस वर्ष विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. इसी के तहत बुधवार 14 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे मंदिर परिसर में निशक्त एवं दिव्यांग जनों को आवशकतानुसार ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, वाकर एवं अन्य उपयोगी उपकरण वितरित किये जायेगें. साथ ही निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु सिलाई मशीन वितरित की जायेगी।
महोत्सव की व्यवस्था के सम्बन्ध में में ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी के सानिध्य में सदस्यों की एक सभा आयोजित की गयी, जिसमें सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारिया सौपी गई. सभा में सुरेश मोदी, बंटी मोदी, अरुण रानासरिया, महेंद्र टीबरा, संजीव मोदी, अंकुर मोदी, विमल टमकोरिया, अशोक सुल्तानिया, रमेश गोयल, सुरेन्द्र मोदी, श्रीराम केडिया, रमाकांत मोदी, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।