Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गत 5 वर्षों में सरिस्‍का अभ्‍यारण्‍य के आस-पास 487 हैक्टेयर से अधिक भूमि का आवंटन किया गया – राजस्व मंत्री

जयपुर, (24 जुलाई 2024)। राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि गत 5 वर्षों में अलवर जिले में सरिस्‍का अभ्‍यारण्‍य के आस-पास नदी व नालों में 803 प्रकरणों में कुल 487.8926 हैक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है।

इससे पहले विधायक शत्रुघन गौतम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि गत 5 वर्षों में अलवर जिले में सरिस्‍का अभ्‍यारण्‍य के आस-पास नदी व नालों में राजगढ में काश्‍तकारों को राजस्‍थान भू-राजस्‍व (कृषि हेतु भूमि आवंटन) नियम 1970 के तहत कुल 803 प्रकरणों में कुल 487.8926 हैक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया। उन्होंने इसकी सूची एवं अन्‍य को आवंटित भूमि का विवरण सदन के पटल पर रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.