Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डॉक्टर डीएन तुलस्यान को विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने दी जन्म दिवस की बधाई

झुंझुनू (15 मार्च 2024)। सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े डॉक्टर डीएन तुलस्यान को उनके चुना का चौक रानी सती रोड स्थित निवास आशीर्वाद पैलेस पर शहर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जीबी मोदी विद्या मंदिर के सचिव श्रवण केजरीवाल एवं टैक्स बार एसोसिएशन एवं सीए इंस्टिट्यूट के सीए पवन केडिया, लायंस क्लब झुंझुनू के अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत एवं स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी नरेंद्र व्यास सहित अन्य जन ने डॉक्टर तुलस्यान को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भैंटकर शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त न केवल दूरभाष पर अपितु उनसे व्यक्तिगत मिलकर एवं सोशल मीडिया पर भी डॉक्टर तुलस्यान को विशिष्ट जनों ने बधाइयां दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.