Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शुभशक्ति योजना के संबंध में भ्रामक सूचनाओ से रखे दूरी

झुंझुनूं, (1 मार्च 2024)। श्रम कल्याण अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि श्रम विभाग की शुभशक्ति योजना के संबंध में भ्रामक सूचना के बहकावे में कोई भी व्यक्ति नहीं आवे। वर्तमान में विभाग के सक्षम स्तर से शुभशक्ति योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण पर रोक लगी हुई है।गौरतलब की शुभशक्ति योजना के पैसे दिलावने के लिए अज्ञात व्यक्ति के द्वारा श्रम विभाग का कर्मचारी बताते हुए मोबाइल न 9630368013 से कई व्यक्तियो के पास फोन आ रहे हैं। इस विभाग द्वारा किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में अधिकृत नहीं किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.