Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं का नवाचार – गौशाला में गिर गाय का होगा पालन, ग्यारह गौभक्तो ने दी स्वीकृति
झुंझुनू , (24 फरवरी 2024)।श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला जहां गौ माता की सेवा वर्षों से होती आ रही है तथा गौसेवा में नवाचार करने में हमेशा अग्रणी रही है। गौशाला में साफ सफाई, गौ माता के लिए रहने खाने की समुचित व्यवस्था, हॉस्पिटल तथा अन्य गतिविधियां गौ भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है जहां प्रतिदिन सुबह से शाम तक गौ भक्त न केवल आते हैं बल्कि वहां अपनी सेवाएं देते हैं तथा अपने हाथों से गोवंश को गुड़, हरा चारा, हरी सब्जी, मीठा दलिया एवं गेहूं के आटे से बनी रोटियां इत्यादि सामग्री से गौ सेवा करते हैं।
गौशाला नवाचार के क्रम में गिर गाय का पालन करने हेतु प्रथम बार ग्यारह गिर गाय लेकर आ रही है जिसके लिए उदारमना गौ भक्त दानदाताओं से स्वीकृति मिल चुकी है।
जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने बताया कि इन ग्यारह गिर गायों के लिए अलग से सैड बनवाकर सुंदर तरीके से व्यवस्था की जाएगी।
जानकारी देते हुए गौशाला पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि गिर गायों के लिए एवं छानी डालने वाले सैड के एक्सटेंशन के लिए दो सैड गौ भक्त दानदाता स्वर्गीय मणी देवी ढंढारिया एवं स्वर्गीय बिहारीलाल जी ढंढारिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र राधेश्याम ढंढारिया, सुपौत्र राहुल एवं राज ढंढारिया (राहुल फुटकेयर लिमिटेड जयपुर) के सौजन्य से बनवाए जाएंगे।
विदित है कि गिर गाय अन्य देसी गाय से आर्थिक रूप से महंगी हैं, लेकिन गिर गायों से मिलने वाले लाभ अतुलनीय और अनूठे हैं। अत्यधिक पौष्टिक A2 गाय का दूध हमें मिलने वाले प्रमुख लाभों में से एक है, गिर गायें अपने अद्वितीय दूध गुणों और पोषक तत्वों के कारण अन्य देसी और जर्सी गायों से भिन्न होती हैं। यह नस्ल लगभग किसी भी जलवायु परिस्थिति में जीवित रह सकती है। उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के मूल निवासी होने के कारण, वे कई उष्णकटिबंधीय बीमारियों का विरोध करने और जीवित रहने के लिए अधिक शक्तिशाली हैं। यह असाधारण नस्ल अपनी A2 दूध देने की क्षमता के लिए जानी जाती है, जो अत्यधिक अनुशंसित है और साथ ही यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो लैक्टोज असहिष्णु हैं।