Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुंबई प्रवासी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर एसपी तुलस्यान ने खाटू श्याम जी में बाबा श्याम के किए दर्शन

झुंझुनू (19 फरवरी 2024)। शशिकांत परमानंद तुलस्यान (एसपी तुलस्यान) सुप्रसिद्ध इन्वेस्टमेंट एडवाइजर मुंबई ने अपनी धर्मपत्नी उमा, सुपुत्र अभिनंदन, सुपुत्र वधू मेघा, सुपौत्र ऋषिकेश एवं सुपौत्री वेदान्सिका के साथ शेखावाटी प्रवास के दौरान सोमवार अपराह्न 1:00 बजे खाटू श्याम जी में बाबा श्याम के दर्शन किए।

विदित है कि एसपी तुलस्यान झुंझुनू में ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीमोहन जी तुलस्यान के भाई हैं उन्होंने गत दिवस रविवार को झुंझुनू प्रवास के दौरान श्री रानी सती जी मंदिर दर्शन, श्री गोपाल गौशाला एवं बगड़ पोद्दार स्कूल सहित शेखावाटी मैं अन्य स्थानों का अवलोकन भी किया।

झुंझुनूं निवासी होने के नाते एसपी तुलस्यान पर हमें गर्व है कि उन्होंने मुंबई में अपने इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के नाते तो ख्याति प्राप्त की ही है साथ ही वे हर वर्ष सपरिवार न केवल झुंझुनू आते हैं बल्कि झुंझुनू में अपनी कमाई का कुछ हिस्सा यहां सद् कार्य में भी लगाते हैं इसी क्रम में इस बार उन्होंने श्री गोपाल गौशाला में बायोगैस प्लांट लगाने की स्वीकृति दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.