Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खेलो इंडिया वुमेंस लीग रग्बी फुटबॅाल प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में 17 व 18 फरवरी को

पुरे प्रदेश से लगभग 600 से अधिक महिला खिलाडी आयेगें रग्बी खेलने

जयपुर, (08 फरवरी 2024)। राजस्थान रग्बी फुटबाल एसोसिएशन द्वारा आगामी 17 व 18 फरवरी को जयपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया वुमेंस लीग का आयोजन जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।
राजस्थान रग्बी फुटबॅाल के कोषाध्यक्ष जितेश कुमार ने बताया कि भारतीय रग्बी फुटबाॅल यूनियन एवं राजस्थान रग्बी फुटबाॅल संघ जयपुर के सहयोग से जयपुर के चैगान स्टेडियम में 17 व 18 फरवरी को पुरे प्रदेश के लगभग 600 से अधिक महिला खिलाडी भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में 14 व 18 वर्ष के साथ सीनियर वर्ग महिलायें इस प्रतियोगिता में अपना दम दिखायेगीं। साथ ही विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा 3 लाख रूपये की राशि दी जायेगी।
राजस्थान रग्बी फुटबाॅल के प्रदेशाध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने चौगान स्टेडियम का जायजा लिया और राजस्थान रग्बी संघ के साथ जयपुर में होने वाला खेलो इंडिया वुमेंस लीग के भव्य आयोजन के लिये रग्बी संघ की टीम को निर्देशित किया । इस अवसर पर खेलो इंडिया वुमेंस लीग में भाग लेने के लिये या पुरी जानकारी प्राप्त करने के लिये राजस्थान रग्बी फुटबॅाल के कोषाध्यक्ष जितेश कुमार 9024449380 से सम्पर्क कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.