Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व कैंसर दिवस पर मुख कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन बीडीके अस्पताल में

तम्बाकू उत्पादों से दूरी बनाकर कैंसर को मात दी जा सकती हैं।

झुंझुनूं, (4 फरवरी 2024)। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में रविवार को बीडीके अस्पताल में डेंटल इकाई की तरफ से मुख कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजन किया गया। पीएमओ डॉ कमलेश झाझडिया ने बताया कि कैंप में आए हुए लोगों की स्क्रीनिंग कर उन्हें मुख कैंसर के प्रति जागरूक किया गया साथ ही बचाव के तरीकों के बारे बताया गया। कैंप में 42 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। लोगों को मुंह के कैंसर के मुख्य कारक तम्बाकू उत्पादों का सेवन करना है इसलिए बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू जर्दा आदि से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि तम्बाकू सेवन से मुंह के कैंसर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं प्रारंभिक अवस्था में जांच करवाकर कैंसर का पता लगने पर उपचार संभव है मुंह का पूरा न खुल पाना, मुंह में कोई छाला घाव जो ठीक नही हो रहा हो, मुंह से खूनी दुर्गंध आदि लक्षण दिखाई दे तो तुरन्त जिला मुख्यालय में जांच कराए। शिविर में डॉ राजेंद्र ढाका,डॉ अरुण,डॉ मगन, डॉ सुनील, डॉ बंसीधर, डॉ विदिशा और डॉ नवनीत ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.