Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं , (1 फरवरी 2024)। अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदन दुबे ने गुरुवार को जिले में ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। दुबे के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नयासर में केवल ईमित्र संचालक ही मौजूद मिला, जबकि ग्राम पंचायत के सभा भवन पर ताला लगा मिला। वहीं ग्राम पंचायत आबूसर में केवल ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और कृषि पर्यवेक्षक ही उपस्थित मिले, अन्य स्टाफ नजर गैर मौजूद मिला। एडीएम दुबे ने बताया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले इन कार्मिकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।