Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्री महावीर मंडल पिलानी का 41वां वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ
गुंजी सुन्दरकाण्ड की चौपाइयाँ श्री महावीर मण्डल द्वारा फिर लहराया बाबा का झंडा
झुंझुनू, (31 दिसंबर 2023)। श्री महावीर मण्डल के 41वें वार्षिकोत्सव व 2165 वाॅ श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दिनांक 30 दिसम्बर शनिवार को दोपहर 02:15 बजे से गुलाब राय हलवाई गेस्ट हाउस पिलानी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत फीता काटकर मण्डल प्रमुख नरेशजी मनीरामका के कर कमलों से हुई। साथ ही श्री महावीर मण्डल के सम्मान पत्र का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब पुलिस चंडीगढ़ मुख्यालय के आईपीएस श्री दीपक जी पारीक, आईपीएस सौम्या मिश्रा जॉइंट कमिश्नर लुधियाना, जयपुर से जॉइंट कमिश्नर उमेश जी जालान सचिवालय जयपुर, अजय सिंह जी राठौड़, पिलानी विधायक श्री पित्तराम जी काला, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार जी, के के पारीक जी वित्त निर्देशक बीके बीआईटी कॉलेज , बिरला सार्वजनिक हॉस्पिटल ट्रस्टी मधुसूदन मालानी जी, डॉक्टर पी के सहगल जी आई हॉस्पिटल , भाजपा प्रत्याशी राजेश जी दहिया, डॉक्टर करण सिंह जी बेनीवाल , विद्या विहार नगर पालिका भूतपूर्व चेयरमैन डॉ आर पी पारीक , भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, रामनिवास जी ईओ, मण्डल के नरेश मनीरामका ने बालाजी की अखण्ड ज्योत लेकर सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ किया।
श्री महावीर मण्डल के घर-घर रेल चला दी” भजन ने समा बाँध दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पारीक ने किया सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात् हनुमान चालीसा का पाठ कर छप्पन भोग के प्रसाद का बाबा को भोग लगाया गया। इसके बाद आरती कर भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। मण्डल के नरेश मनरीमका, अनिल डाडा, रोहिताश जी , बजरंग भाया लक्ष्मीकांत जी व हजारों भक्तों ने एक साथ एक स्वर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन किया।
कार्यक्रम में मुकुन्दगढ, झुन्झुनू सूरजगढ़, लोहारू, बहल, भिवानी, दादरी, जयपुर, दिल्ली, सालासर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मण्डल के श्री नरेश मनीरामका ने बताया कि मण्डल विगत 41 वर्षो से लगातार हर शनिवार को निस्वार्थ श्रद्धाभाव से घर-घर जाकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन करता है।
श्री महावीर मण्डल पिलानी के बाहर भी अमरनाथ में बाबा बर्फानी, कैलाश पर्वत मणी महेश, जम्मु कश्मीर, बाघा बोर्डर, अमृतसर, काठगढ (हिमाचल), तनोटमाता मंदिर, रामदेवरा (रूणीचा), देशनोक (करणीमाता), जयपुर, दिल्ली, सालासर झुन्झुनू, मुकुन्दगढ, हरिद्वार, चिड़ावा बहल, लोहारू सूरजगढ भिवानी, दादरी दो जाटी बालाजी मंदिर आदि स्थानों पर भी निशुल्क सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया है। नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ अगले शनिवार को सुन्दरकाण्ड पाठ भिवानी (हरियाणा) के जहर गिरि आश्रम मे किया जाएगा । नरेश मनीरामका ने बताया कि अमरनाथ बाबा, पहलगाव, चंदनवाडी व बाघा बॉर्डर मणि महेश कलाश पर्वत पर सुन्दरकाण्ड पाठ करके सालासर बाबा के नाम का परचम फहराया है।