Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (21 फरवरी 2025)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत योग की संस्कृति से जुड़ा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि योग और फागुन महोत्सव की तर्ज पर शिक्षा महोत्सव भी आयोजित किया जाए।
राज्यपाल शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर, जयपुर और क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग साधक सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 1611 मिनट का अनवरत योग कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में महती भूमिका निभाने वाले योगाचार्य, योग प्रशिक्षकों और योग प्रेरकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
राज्यपाल ने कहा कि योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी को योगिक दिनचर्या अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह किसी और के लिए नहीं, हमारे अपने स्वस्थ जीवन और सौ साल तक स्वस्थ जीने के लिए जरूरी है।
समारोह में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर और क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक मेघ सिंह ने भी योग संस्कृति के प्रसार का आह्वान किया।