Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विप्र सेना महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव
नृत्य, खेलकूद व मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़, (29 जुलाई 2024)। ‘मेघालय ओल्ड एज होम’ में विप्र सेना की ओर से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। विप्र सेना महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा पराशर ने बताया कि श्री गणेश वंदना ,बालाजी महाराज व परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विप्र सेना की महिलाओ व छोटी बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई, इस दौरान विप्र महिलाओं द्वारा खेल कूद, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
महोत्सव में किशोर पासोरिया,श्रीमती शांति देवी,सुंडाराम पासोरिया,श्रीमती शारदा देवी ,श्रीमती रेखा पासोरिया मंचस्थ अतिथि थे । विप्र सेना महिला मोर्चा संरक्षक डॉ सीमा, वीणा शर्मा ने कार्यक्रम हरियाली तीज के बारे में बताया। जबकि मीनू जोशी ने संचालन किया। इस अवसर पर विप्र सेना नगर अध्यक्ष सचिन माटोलिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा पाराशर, डॉ. सीमा शर्मा, वीणा शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,पूजा जोशी,निधि माटोलिया,पूजा माटोलिया, पूनम माटोलिया, कांता माटोलिया, योगिता माटोलिया, सुमन खंडेलवाल, हेमलता शर्मा,उज्वला जांगिड़, बुलुबुल जोशी, मीना जोशी, संपति जोशी , कुसुम शर्मा, विनीता शर्मा, शारदा शर्मा , सरिता गौतम,उषा शर्मा, आंचल पारीक, शारदा शर्मा, कुसुम शर्मा, संगीता जोशी, नीलम शर्मा, ममता शर्मा, अनिता शर्मा , प्रतिभा जोशी, सीमा शर्मा ,गायत्री शर्मा,नीतू शर्मा, सविता शर्मा,कुसुम पारिक, नीलिमा शर्मा, मीना जोशी आदि मौजूद रहे।