Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
11 से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमो का होगा आयोजन
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान होंगे कार्यक्रम
झुंझुनूं, (09 अप्रैल 2026)। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि 11 अप्रैल को जिला स्तर पर ज्योतिबा फुले की मूर्ति प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। वही 12 अप्रैल को संविधान को जाने “ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता” का शुभारंभ होगा, जो जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगी। 13 अप्रैल को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के कार्यक्रम जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा।