Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
वन राज्यमंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना,
परिवेदनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
जयपुर, (12 अप्रैल 2026)। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अपने निवास स्थान 201 रघुमार्ग पर जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को सुन कर त्वरित निराकरण हेतु अधिकरियों को निर्देशित किया।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने जनसुनवाई में आए पेयजल, विद्युत, सडक, साफ-सफाई आदि की परिवेदनाएं लेकर आए परिवादियों की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि परिवादियों की समस्याओं का निराकरण होने पर उन्हें सूचित कर उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि करें। उन्होंने निर्देश दिये कि आमजन की मूलभूत समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई करें। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठाने एवं अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभांवित कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।