Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्री श्याम मंदिर झुंझुनू में भरत कुमार तुलस्यान परिवार द्वारा 26 वां पौष बड़ा महोत्सव सम्पन्न

झुंझुनूं (11 जनवरी 2025)। रानी सती रोड पर लावरेश्वर महादेव मंदिर समीप स्थित श्री श्याम मन्दिर प्रांगण में शनिवार अपराह्न 6:00 बजे 26 वां पौष बड़ा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अशोक तुलस्यान ने बताया कि भरत कुमार तुलस्यान सुपुत्र स्वर्गीय बिलास लाल जी तुलस्यान परिवार द्वारा लगातार 26 वर्षो से पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आरम्भ श्याम बाबा की पूजा आरती के पश्चात् पौष बड़ा का प्रसाद लगाकर किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर दिलीप मोदी, डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान, जुगल मोदी, प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, आशीष तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, डॉक्टर एसएन शुक्ला, विंश्वभर पुनिया, नारायण जालान, अनिल केजडीवाल, निर्मल मोदी, नितिन अग्रवाल, हरिश तुलस्यान, अमित जगनानी, नीटु केड़िया, शिवचरण हलवाई, सुनील पंसारी, सुनील तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, सुभाष पुरोहित, शिवचरण पुरोहित, उमाशंकर मंहमियां, नवल किशोर खंडेलिया, कमल केजडीवाल, श्यामसुंदर तुलस्यान, छाजुराम तुलस्यान, कमल कांत शर्मा, श्याम सुंदर टीबड़ा, अजित राणासरिया, सीए मनीष अग्रवाल, एडवोकेट संजय शर्मा, विनोद सिंघानिया, पवन बियाला सहित अन्य गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.