Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विश्व क्षय दिवस विशेष जनजागरूकता रैली के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान की सौ दिवसीय कैंपेन हुई लॉन्च, जिले के 236 चिन्हित हाई रिश्क गांवों में चलेगा संघन टीबी रोगी खोज अभियान
झुंझुनूं (24 मार्च 2026)। विश्व क्षय दिवस पर मंगलवार को जन जागरूकता रैली के साथ जिले में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की लॉचिंग की गई। यहां शहीद स्मारक पार्क से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू एवं सीईओ जिला परिषद कैलाश यादव सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर इस जनजागरूता रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के रोड़ नंबर एक, रोडवेज बस स्टैण्ड, बीडीके अस्पताल, शहीद कर्नल जेपी जानू मार्ग पर चलते हुए जन जागरूकता नारा-संदेश के साथ आमजन का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने प्रथम कार्यकाल में ही देश को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया था, जिसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व टीबी रोग से संबंधित उच्च श्रेणी जांच व उपचार व्यवस्था के साथ पूरा किया जा रहा है। झुंझुनूं विधायक भाम्बू ने जिले में मंगलवार से 236 चिन्हित हाई रिश्क गांवों में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की लॉचिंग की स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हुए, आगामी 100 दिवसों में संबंधित गांवों की शत-प्रतिशत लक्षय प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इस 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में संघन अभियान चलाकर शत-प्रतिशत आबादी में टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी और कैंप लगाकर एक्स-रे व नॉट जांच की जाएंगी। इस कार्य को आगामी 100 दिवस में पूरा किया जाएगा। अभियान की नियमित रूप से जिला व ब्लॉक स्तर से मोनिंटनिंग की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र भाम्बू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजयसिंह मांजू, उम्मेद सिंह महला, जिला कार्यक्रम समन्वयक आनंद चौधरी, मोहन चाहर, बीएचएस मंगलचंद, एएनएमटीसी प्रभारी सुरेद्र डिग्रवाल मौजूद रहे। रैली में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर व सीकेआरडी नर्सिक स्कूल की सैकड़ों प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।