Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सफाईकर्मी कल से लक्षमनगढ में झाडू डाउन कर रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी व पालिका चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी को दिया ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ (29 जुलाई 2024)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन राजस्थान के आवाह्न पर लक्षमनगढ के सफाई कर्मचारी कल 30 जुलाई से सामूहिक अवकाश लेकर झाड़ू डाउन रखेंगे।
इस आशय का निर्णय यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश किशन लोहरा के आदेश पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने लेते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बोदूराम चंदेलिया व नगर अध्यक्ष सुशील चंदेलिया के नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को व नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी को अलग अलग ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में राजस्थान में होने वाली सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में शत प्रतिशत नियुक्ति बाल्मीकि समाज को देने की मांग की गई है।