Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गुप्त दानदाता झुंझुनूं निवासी ने बंटवाई जरूरतमंद लोगों को कंबल

झुंझुनूं, (13 जनवरी 2023)। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वावधान में गुप्त दानदाता झुंझुनूं निवासी के आर्थिक सौजन्य से चुनाव का चौक रानी सिटी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के आसपास के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार अपराह्न 2 बजे किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, आशीष तुलस्यान, रोहिताश्व बंसल, सीए पवन केडिया एवं दीपक शर्मा सहित अन्य जन ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी श्रवण केजडीवाल एवं परमेश्वर हलवाई ने बताया कि स्थानीय एवं प्रवासी दानदाताओं का लगातार कंबल वितरण में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले माह दिसंबर में हजारों की संख्या में जगह-जगह जाकर उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न उदारमना दानदाताओं के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया था यह कार्य मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी तक चलेगा। विदित है कि पिछले वर्ष 4200 कंबलो का वितरण किया गया था जो कि इस बार जरूरतमंद लोगों को 6000 से अधिक की संख्या में होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.