Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (13 मई 2025)। आज आकाश निःशुल्क योग केंद्र, रेलवे लाइन के पास बुहाना रोड़ सूरजगढ में योगाचार्य डाक्टर प्रीतम सिंह खुगांई के निर्देशन में वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में किसानों को उनकी जमीन का मालीकाना हक दिलाने के लिए शहीद हुए रामदेव सिंह गिल व करणीराम मील का शहादत दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विकास शर्मा लोटिया विशिष्ट अतिथि यू एन एस आई के प्रदेश संगठन मंत्री यश डैला, प्राचार्य मोतीलाल डिग्रवाल, जनता केन्टीन सूरजगढ़ के निदेशक सन्दीप खीचड़ थे उनके चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर फूल अर्पित कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया। जगदेव सिंह खरड़िया व विकास शर्मा ने शहीदों के जीवन और किसानों के हित के लिए किये गये बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों तथा आप्रेशन सींदूर में शहीद हुए सुरेन्द्र सिंह मोगा को दो मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्या सुदेश खरड़िया ने किया।इस अवसर पर सरिता लुनायच, सुमित कुमार, अंकित कुमार, मोहित स्योराण, ओमप्रकाश भुडनपुरिया, जगतसिहं नेहरा, राजकुमार बड़गुजर, सुनिता खिचड़, सुनिता काजला, सुनिता लोहान, सुनिता नेहरा, मीरा देवता, कोमल काजला, रेणु भुडनपुरिया, जय ललिता, गुंजन, आशा, निशा डाबला, गुगन, लीलो, मुनेश पुनिया, किरण शर्मा, रोनक, राधिका, तन्मय आदि उपस्थित थे।