Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य सभा उप निर्वाचन- 2024— भाजपा के प्रत्याशी रवनीत सिंह निर्वाचित घोषित

जयपुर, (27 अगस्त 2024)। राजस्थान से राज्य सभा की एक सीट के उप निर्वाचन में मंगलवार को यहाँ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवनीत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने निर्वाचित प्रत्याशी सिंह के अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता एवं निर्वाचित प्रत्याशी की ओर से प्रमाण-पत्र लेने के लिए अधिकृत योगेन्द्र सिंह तंवर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार शर्मा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.