Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जनवरी माह का जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित

उपखण्ड स्तर पर लगेंगे अटल जन सेवा शिविर

झुंझुनूं (31 दिसम्बर 2024)। जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जनवरी माह का त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके तहत प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि जनवरी माह में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 2 जनवरी को, उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई (अटल जन सेवा शिविर) 9 जनवरी को (पिलानी एवं सिंघाना में 10 दिसम्बर को) तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 दिसम्बर को आयोजित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.