Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
देशभर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के संघटनों द्वारा किये गए “भारत बंद’ के आह्वान के तहत झुंझुनू में आयोजित रैली में भाग लिया
झुंझुनू,(21 अगस्त 2024)। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर व उप वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में आज देशभर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के संघटनों द्वारा किये गए “भारत बंद’ के आह्वान के तहत झुंझुनू में आयोजित रैली में भाग लिया। झुंझुनूं जिलाअनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया।
माननीय उच्चतम न्यायालय का हम सम्मान करते है परन्तु हमारे SC/ST के भाईयों-बहनों के साथ हम यह अन्याय नहीं होने देंगे और हर संघर्ष में हम इनके साथ सदैव खड़े मिलेंगे। आज झुंझुनू में आयोजित रैली में भाग लेने वाले SC/ST एवं OBC समाज के समस्त साथियों का हार्दिक आभार। बाबा साहब द्वारा बनाएं गए संविधान की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है, संविधान विरोधी ताकतों को हर बार मुँह की खानी पड़ेगी।
हम अंबेडकर वादी है संघर्ष हमारा नारा।
जय हिन्द, जय भीम।
#हम_एक_है_और_एक_रहेंगे
#आरक्षण_में_उप_वर्गीकरण_वापस_लो_वापस_लो
#भारत_बंद #जय_भीम #आरक्षण