Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के मोगड़ा कलां में 6.58 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

वीबी-जी राम जी योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित – पटेल

जयपुर, (01 मार्च 2026)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत मोगड़ा कलां में 6 करोड़ 58 लाख 39 हजार रूपये के 12 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में शिकारपुरा धाम के महंत श्री दयाराम जी महाराज और भाखरी मठ के महंत श्री रघुनाथगिरी जी महाराज का पावन सानिध्य रहा।

एनएफएसए में जोड़े गए 72 लाख नए लाभार्थी – 

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख से अधिक आवास तथा एनएफएसए में 72 लाख से अधिक नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी का बजट वर्ष 2026-27 के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

5 साल में 4 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी- 

पटेल ने कहा प्रदेश सरकार ने 5 साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा अब तक सवा लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं और 1 लाख 33 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा बजट घोषणा के अनुरूप वर्ष 2026 में 1 लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। साथ ही बजट घोषणा के अनुरूप 25 हजार पदों को कैलेंडर में जोड़ा जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में होगी 150 रूपये की वृद्धि- 

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा आगामी वर्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये की बढ़ोतरी कर एक हजार 450 रुपये मासिक की जाएगी। उन्होंने कहा 2 हजार 500 दिव्यांगजनों को निःशुल्क स्कूटी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा वित्त आयोग की अभिशंसा के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों को आगामी वर्ष में 9 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.