Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (14 जुलाई 2026)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हर माह अमावस्या को आयोजित की जाने वाली PAM बैठक मंगलवार को प्रदेश के समस्त 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित की गई।
आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि PAM बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ बच्चों की प्रगति, स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा पर चर्चा की गई।
बैठक में पुरुष सदस्यों – पिता, दादा, चाचा को भी आमंत्रित कर उनकी सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
निदेशक ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त उप निदेशक, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं लेडी सुपरवाइजर द्वारा PAM बैठक का निरीक्षण किया गया।
आईसीडीएस निदेशक द्वारा मालवीय नगर सेक्टर 10 में आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित PAM मीटिंग का किया गया निरीक्षण
आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत द्वारा मंगलवार को परियोजना जयपुर-2 के मालवीय नगर सेक्टर 10 में आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित PAM मीटिंग का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने PAM मीटिंग में बच्चों के अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार परिवर्तन एवं पोषण से संबंधित जानकारी ली साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।