Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (7 फरवरी 2025)। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत बेरोजगार आशार्थियों को प्राईवेट क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला/जॉब फेयर का आयोजन 12 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे से रोजगार कार्यालय झुंझुनूं परिसर में किया जाएगा। इस शिविर में भारत की प्रसिद्ध प्राईवेट (निजी) कम्पनियों व सेक्युिरिटी क्षेत्र की कम्पनिपयों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जायेंगे।
विभाग के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, स्नातक व आई०टी०आई० ऊतीर्ण योग्यता वाले बेरोजगार आशार्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रति, पासपोर्ट साईज की दो फोटों सहित निर्धारित तिथि को रोजगार कार्यालय झुंझुनूं में पधारकर इन्टरव्यू देकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।