Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
प्यूजीसी 2026 के नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर कर दिनांक 16 मार्च को सुबह 10 “सामाजिक न्याय अधिकार मंच झुंझुनूं” के बैनर तले “अम्बेडकर पार्क, झुंझुनूं में विभिन्न सामाजिक एवं जनवादी संगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठे होकर अम्बेडकर पार्क से जिला कलेक्टर झुंझुनूं तक रैली निकाली जाएगी।
झुंझुनूं(15 मार्च 2026)।जिला कलेक्टर झुंझुनूं कार्यालय के सामने,सभा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें समता, न्याय और लोकतंत्र को मजबूत करने की मांग जोर शोर से उठाई जाएगी, जिसके लिए यूजीसी 2026 के नियमों को लागू कराने अति आवश्यक है ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में किसी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो तथा उत्पीड़न पर रोक लगे। जिले के न्याय पसंद नागरिकों से अपील करते हैं कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।